Feb 24, 2019

World cup भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट।

  •   पुलवामा हमले के बाद भारत भी पाकिस्तान से खेलने से कर सकता है इनकार

  •   वर्ल्ड कप 30 मई से इंग्लैंड में, भारत-पाकिस्तान मैच 16 जून को

                    


          पाकिस्तान ने भले ही पुलवामा हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है, लेकिन भारत सरकार इस घटना के लिए उसे ही दोषी मानती है। हमले के बाद से वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर भी संकट मंडरा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार मना करती है तो टीम इंडिया वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। सौरव गांगुली, आकाश चोपड़ा, हरभजन सिंह समेत कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स भी पाकिस्तान से मैच खेलने के खिलाफ हैं।
इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक वर्ल्ड कप के मैच होने हैं। मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक भारत-पाकिस्तान का मैच 16 जून को मैनचेस्टर में होना है। भारत अगर पाकिस्तान से नहीं खेलता है तो वर्ल्ड कप में यह 5वां मौका हौगा, जब कोई टीम मैच खेलने से इनकार करेगी। इससे पहले 1996 और 2003 वर्ल्ड कप में दो-दो मैच नहीं खेले गए थे। भारत 5वां देश होगा जो वर्ल्ड कप में सुरक्षा संबंधी या प्रतिद्वंद्वी से अच्छे रिश्ते नहीं होने के कारण किसी खास टीम के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।

 

Labels: , ,

Sep 30, 2018

Motivational Hindi stories

 

                क्या आपको पता है, जब हाथी का बच्चा छोटा होता है तो उसे पतली एंव कमजोर रस्सी से बांधा जाता है| हाथी का बच्चा छोटा एंव कमजोर होने के कारण उस रस्सी को तोड़कर भाग नहीं सकता| लेकिन जब वही हाथी का बच्चा बड़ा और शक्तिशाली हो जाता है तो भी उसे पतली एंव कमजोर रस्सी से ही बाँधा जाता है, जिसे वह आसानी से तोड़ सकता है लेकिन वह उस रस्सी को तोड़ता नहीं है और बंधा रहता है| ऐसा क्यों होता है?
             ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हाथी का बच्चा छोटा होता है तो वह बार-बार रस्सी को छुड़ाकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन वह कमजोर होने के कारण उस पतली रस्सी को तोड़ नहीं सकता और आखिरकर यह मान लेता है कि वह कभी भी उस रस्सी को तोड़ नहीं सकता| हाथी का बच्चा बड़ा हो जाने पर भी यही समझता है कि वह उस रस्सी को तोड़ नहीं सकता और वह कोशिश ही नहीं करता| इस प्रकार वह अपनी गलत मान्यता अथवा गलत धारणा (Wrong Beliefs) के कारण एक छोटी सी रस्सी से बंधा रहता है जबकि वह दुनिया के सबसे ताकतवर जानवरों में से एक है| 

इस कहानी से हमें  यह सीख  मिलती है की हम गरीब हो या अमीर हो  हम कमजोर हो या शक्तिशाली  हो प्रयास करते रहना  चाहिए | 

 

 

                                                                                                                                      MK  Dhaker


Labels: